देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकाश कुमार के साथ हुई सनसनीखेज वारदात का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिनके बाद पुलिस ने शुरुआती अपहरण की थ्योरी को खारिज कर दिया है। पुलिस के अनुसार 6 मई की रात करीब 2:15 बजे सहस्रधारा क्रॉसिंग पर आरोपियों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकाश कुमार से रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। इसके बाद दोनों युवक उसे घर छोड़ने की बात कहकर अपनी स्कूटी पर साथ ले गए। जांच में सामने आया कि पीड़ित अपनी मर्जी से आरोपियों के साथ जामुनवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल पर गया था, जहां तीनों ने शराब पी। उत्तराखंड पुलिस की जांच के मुताबिक शराब पीने के दौरान मोबाइल छीनने को लेकर विवाद हो गया। छीनाझपटी और हाथापाई के दौरान संतुलन बिगड़ने से इंजीनियर पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और पीड़ित के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। मामले में पहला आरोपी मृदुल गुरुंग (20 वर्ष), निवासी गढ़ी कैंट, को 12 मई को मीठी बेहड़ी रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लूटा गया लगभग ₹60 हजार कीमत का आईफोन बरामद किया गया। वहीं दूसरे आरोपी अस्मित थापा, निवासी गढ़ी डाकरा, को पुलिस ने कोल्हुपानी रोड से गिरफ्तार किया। उसके पास से पीड़ित का दूसरा रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने लूट की योजना बनाई थी। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने स्पष्ट किया है कि जांच और बयानों के आधार पर इस मामले में अपहरण जैसी स्थिति सामने नहीं आई है। घटना के बाद शहर में देर रात सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट मामले का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकाश कुमार के साथ हुई सनसनीखेज वारदात का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को …

देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट मामले का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार Read More
विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, ₹1 लाख का इनामी आरोपी सहारनपुर से दबोचा गया

विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, ₹1 लाख का इनामी आरोपी सहारनपुर से दबोचा गया

देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स Special Task Force को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में लंबे समय से फरार चल …

विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, ₹1 लाख का इनामी आरोपी सहारनपुर से दबोचा गया Read More
NEET-UG पेपर लीक नेटवर्क में उत्तराखंड कनेक्शन, देहरादून से मास्टरमाइंड गिरफ्तारी की पुष्टि

NEET-UG पेपर लीक नेटवर्क में उत्तराखंड कनेक्शन, देहरादून से मास्टरमाइंड गिरफ्तारी की पुष्टि

देहरादून (उत्तराखंड):देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में आ गई है। परीक्षा से जुड़े पेपर लीक और संगठित नकल नेटवर्क के …

NEET-UG पेपर लीक नेटवर्क में उत्तराखंड कनेक्शन, देहरादून से मास्टरमाइंड गिरफ्तारी की पुष्टि Read More
देहरादून / उत्तराखंड: LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड विदेश फरार

देहरादून / उत्तराखंड: LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड विदेश फरार

देहरादून, उत्तराखंड। राज्य के बहुचर्चित लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (LUCC) चिटफंड घोटाले ने एक बार फिर पूरे उत्तराखंड में हलचल मचा दी है। इस मामले में …

देहरादून / उत्तराखंड: LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड विदेश फरार Read More
उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में थाना काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम द्वारा दमुवाढूंगा क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 2 किलो 14 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इन्द्रजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह चरस कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में नशे का कारोबार लगातार युवाओं को अपनी गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रहा है, जिसे रोकने के लिए लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज को नशे के खतरे से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में थाना काठगोदाम …

काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार Read More
चाउमीन के स्वाद से शुरू हुआ विवाद, थाने तक पहुंचा मामला: फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

चाउमीन के स्वाद से शुरू हुआ विवाद, थाने तक पहुंचा मामला: फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में मामूली विवादों का हिंसक घटनाओं में बदलना लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। ताजा मामला चाउमीन खाने के दौरान हुए विवाद का है, जहां स्वाद और …

चाउमीन के स्वाद से शुरू हुआ विवाद, थाने तक पहुंचा मामला: फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार Read More
बहादराबाद पुलिस ने ATM फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 17 ATM कार्ड बरामद

बहादराबाद पुलिस ने ATM फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 17 ATM कार्ड बरामद

हरिद्वार (उत्तराखंड) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में साइबर और वित्तीय ठगी के मामलों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता …

बहादराबाद पुलिस ने ATM फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 17 ATM कार्ड बरामद Read More
हरिद्वार: रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

हरिद्वार: रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

हरिद्वार (उत्तराखंड) हरिद्वार जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल …

हरिद्वार: रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार Read More
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकाश कुमार के साथ हुई सनसनीखेज वारदात का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिनके बाद पुलिस ने शुरुआती अपहरण की थ्योरी को खारिज कर दिया है। पुलिस के अनुसार 6 मई की रात करीब 2:15 बजे सहस्रधारा क्रॉसिंग पर आरोपियों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकाश कुमार से रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। इसके बाद दोनों युवक उसे घर छोड़ने की बात कहकर अपनी स्कूटी पर साथ ले गए। जांच में सामने आया कि पीड़ित अपनी मर्जी से आरोपियों के साथ जामुनवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल पर गया था, जहां तीनों ने शराब पी। उत्तराखंड पुलिस की जांच के मुताबिक शराब पीने के दौरान मोबाइल छीनने को लेकर विवाद हो गया। छीनाझपटी और हाथापाई के दौरान संतुलन बिगड़ने से इंजीनियर पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और पीड़ित के मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। मामले में पहला आरोपी मृदुल गुरुंग (20 वर्ष), निवासी गढ़ी कैंट, को 12 मई को मीठी बेहड़ी रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लूटा गया लगभग ₹60 हजार कीमत का आईफोन बरामद किया गया। वहीं दूसरे आरोपी अस्मित थापा, निवासी गढ़ी डाकरा, को पुलिस ने कोल्हुपानी रोड से गिरफ्तार किया। उसके पास से पीड़ित का दूसरा रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने लूट की योजना बनाई थी। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने स्पष्ट किया है कि जांच और बयानों के आधार पर इस मामले में अपहरण जैसी स्थिति सामने नहीं आई है। घटना के बाद शहर में देर रात सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

देहरादून में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियर आकाश का अपहरण, लूट और पुल से फेंका; रीढ़ में गंभीर फ्रैक्चर, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून, उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बदमाशों द्वारा एक बेहद सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। शहर के प्रेमनगर क्षेत्र में इंजीनियर आकाश …

देहरादून में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियर आकाश का अपहरण, लूट और पुल से फेंका; रीढ़ में गंभीर फ्रैक्चर, पुलिस जांच में जुटी Read More
मुनि की रेती में बड़ा एक्शन: शराब के नशे में 25 श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जा रहा टेम्पो ट्रैवलर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

मुनि की रेती में बड़ा एक्शन: शराब के नशे में 25 श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जा रहा टेम्पो ट्रैवलर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा की व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन इसी बीच एक गंभीर लापरवाही …

मुनि की रेती में बड़ा एक्शन: शराब के नशे में 25 श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जा रहा टेम्पो ट्रैवलर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज Read More