Spread the loveदेहरादून। जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला पहली मंजिल से नीचे गिर गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। महिला को उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की पहचान मीनाक्षी नाकोटी, निवासी विजय बस्ती, हाथीबड़कला, के रूप में बताई जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार महिला किसी मामले के सिलसिले में कोर्ट परिसर पहुंची थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उसका दहेज उत्पीड़न से संबंधित मामला अदालत में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान महिला पहली मंजिल से नीचे आ गिरी। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला पहली मंजिल से किन परिस्थितियों में नीचे गिरी। महिला ने खुद छलांग लगाई या वह किसी अन्य वजह से नीचे गिरी, इस संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद महिला की स्थिति और गिरने के वास्तविक कारणों को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है। रिपोर्ट: अजय सेमल्टी / HIMALAYAVANI Post Views: 9 Post navigation जौलीग्रांट में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत, SDM को मौके पर जांच के निर्देश उत्तराखंड की राजनीति में दो बड़े बदलाव, BJP ने बदली टीम तो ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम