Spread the loveदेहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 30 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निस्तारण विशेष अभियान चलाकर किया जाए। फोर्स क्लोज पर तय होगी जवाबदेही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी बिना पर्याप्त कार्रवाई के शिकायत को फोर्स क्लोज करता है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समयावधि में शिकायतों का समाधान न करने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद समीक्षा के दौरान सीएम धामी ने खुद कई शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर फीडबैक लिया और उनकी समस्याओं को सुना। इसी क्रम में टिहरी की छात्रा साक्षी को विश्वविद्यालय से डिग्री न मिलने के मामले में मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के भीतर डिग्री उपलब्ध कराने और मामले में जांच रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए। दर्पण 2.0 डैशबोर्ड से होगी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड ‘दर्पण 2.0’ से जोड़ा जाएगा। वे हर महीने सीएम हेल्पलाइन 1905 और डैशबोर्ड की स्वयं समीक्षा करेंगे। सभी सचिवों को अपने विभाग की मासिक बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल पर नियमित काम न करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट तैयार करने की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तहसील दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को भी तत्काल 1905 पोर्टल पर अपडेट किया जाए, ताकि बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके। Post Views: 10 Post navigation ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 41वां टनल ब्रेकथ्रू, 10.847 किमी लंबी एस्केप टनल-1 आर-पार रुड़की गणेश चौक पर युवक घायल, पुलिस कर रही जांच