नई दिल्ली, दैनिक प्रभातवाणी । भारत के प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए Honda Motorcycle & Scooter India ने अपनी चार नई और अत्याधुनिक मोटरसाइकिलों को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने एडवेंचर, स्ट्रीट-फाइटर, सुपरस्पोर्ट और लग्जरी टूरिंग सेगमेंट में नए मॉडल पेश किए हैं, जो प्रदर्शन, तकनीक और प्रीमियम फीचर्स के मामले में खास माने जा रहे हैं। इन नई बाइक्स में एडवेंचर प्रेमियों से लेकर हाई-स्पीड राइडिंग और लंबी दूरी की यात्रा पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए विकल्प उपलब्ध हैं।
होंडा ने भारत में लॉन्च की चार दमदार प्रीमियम बाइक्स, कीमत ₹13.20 लाख से शुरू



