उत्तराखंड में मतदाता सूची पर बड़ा खुलासा: 2 लाख संदिग्ध मामले, दोहरी वोटर ID पर कसेगा शिकंजा
Spread the love

उत्तराखंड में चुनावी पारदर्शिता को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्री SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण से पहले की प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में बड़ी संख्या में संदिग्ध प्रविष्टियां पाई गई हैं। राजधानी देहरादून समेत पूरे राज्य में चल रही इस कवायद ने चुनावी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 2 लाख ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूचियों में दर्ज होने की आशंका जताई जा रही है।