देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से करीब ₹50 करोड़ की विकास परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। सरकार के इस फैसले से अग्निशमन सेवाओं, पुलिस ढांचे, यातायात प्रबंधन और पर्यटन सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य सरकार का कहना है कि तेजी से बढ़ती आबादी और पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार आवश्यक हो गया था।
उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, ₹50 करोड़ की परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी