हरिद्वार:धार्मिक नगरी Haridwar में गंगा घाट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर गंगा नदी में कचरा और चिकन बिरयानी से भरा ड्रम फेंकते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने इसे आस्था और पवित्र गंगा के अपमान से जोड़ते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हरिद्वार गंगा घाट पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश