देहरादून। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के त्योहार को लेकर उत्तराखंड प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। राज्य के कई जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विशेष रूप से हरिद्वार और हल्द्वानी में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बकरीद को लेकर उत्तराखंड में सख्त गाइडलाइन लागू ,हरिद्वार और हल्द्वानी में प्रशासन अलर्ट मोड पर, सड़कों पर नमाज पर रोक