रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के पाली लिंक रोड पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में ऑल्टो K10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

