हल्द्वानी |
काठगोदाम क्षेत्र में तेज आंधी और मौसम के अचानक बदले मिजाज के कारण कोलटैक्स के पास हाईवे पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। यह घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चल रही थी, जिससे आसपास के इलाकों में सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ। पेड़ गिरने के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
