Spread the loveदेहरादून/विकासनगर। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। देहरादून जिले के पर्यटन स्थल चकराता में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लालपुल के पास पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।कैसे हुआ हादसा?मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से पांच पर्यटक चकराता घूमने के लिए आ रहे थे। सभी एक ही कार में सवार थे। जैसे ही उनकी कार चकराता क्षेत्र में लालपुल के पास पहुंची, एक तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कार सीधे सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस और एसडीआरएफ को हादसे की सूचना दी।SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनसूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता पोस्ट से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि दिल्ली नंबर की कार सड़क से करीब 35 मीटर नीचे खाई में पड़ी है और उसमें लोग फंसे हुए हैं।एसडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जवान रस्सियों और स्ट्रेचर के सहारे गहरी खाई में उतरे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को एक-एक कर खाई से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता भिजवाया गया।कार में कुल पांच लोग सवार थे – तीन युवक और दो युवतियां। सभी की उम्र 22 से 26 साल के बीच है।घायलों की पहचान:रोहन कुमार (23 वर्ष)अभिषेक दुबे (26 वर्ष)अभिषेक (26 वर्ष)शिवानी सिंह (22 वर्ष)प्रिंस राज (22 वर्ष)अस्पताल में चल रहा इलाजसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और पहाड़ी रास्ते पर अनियंत्रित होना हादसे की वजह माना जा रहा है। चकराता जैसे पर्यटन स्थल पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लालपुल जैसे खतरनाक मोड़ों पर पैराफिट और संकेतक लगाने की मांग की है। Post Views: 8 Post navigationRTI में बड़ा खुलासा: कृषि विभाग में ₹11.52 करोड़ अपात्रों को बांटे, ₹14.44 करोड़ का भुगतान बिना Unique ID के Tehri Bus Accident: टिहरी-ऋषिकेश में बड़ा हादसा, Break Fail होने से 50 यात्रियों से भरी Bus पलटी, Scooty सवार 2 लोगों की मौत