Spread the loveटिहरी/ऋषिकेश। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से शुक्रवार देर शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भद्रकाली-ढालवाला मार्ग पर 50 से 55 यात्रियों से भरी एक यात्री बस अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे से गुजर रहे स्कूटी सवार दो लोग भी बस की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।नीलकंठ दर्शन कर लौट रहे थे यात्रीजानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी यात्री दिल्ली के रहने वाले थे और ऋषिकेश के प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। शुक्रवार देर शाम करीब 7-8 बजे जब बस ढालवाला के पास पहुंची तो अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन 60 सीटर बस (नंबर RJ 18 PB 1409) बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई।चालक के अनुसार ढालवाला के पास उतराई में अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद यह बड़ा हादसा हो गया।स्कूटी सवार दो लोगों की मौतबस के पलटने के दौरान सड़क किनारे से गुजर रहे दो स्कूटी सवार इसकी चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।बस में सवार कई यात्री घायलबस में करीब 50 से 55 यात्री सवार थे। बस पलटने से बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कुछ की हालत गंभीर भी है।पुलिस जांच में जुटीहादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताई जा रही है, हालांकि पुलिस वास्तविक कारणों की गहनता से जांच कर रही है। बस की फिटनेस और परमिट की भी जांच की जा रही है।भद्रकाली-ढालवाला मार्ग पहाड़ी और व्यस्त मार्ग है, जहां अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर चलने वाली बसों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। Post Views: 6 Post navigationChakrata Road Accident: चकराता में बड़ा हादसा, लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 5 घायल उत्तराखंड में मानसून का कहर: देहरादून में तमसा-रिस्पना उफान पर, चमोली में तबाही, प्रदेश में कल स्कूल बंद