Spread the loveऋषिकेश। ऋषिकेश के पुराना रेलवे रोड, चेला चेतराम मार्ग स्थित होटल गंगा इन में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और होटल के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।क्या है पूरा मामला?पुलिस के अनुसार, 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग के साथ होटल परिसर में गलत हरकत की शिकायत परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। परिजनों की तहरीर पर ऋषिकेश कोतवाली में पोक्सो एक्ट समेत संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन ने बिना किसी वैध पहचान पत्र और बिना सत्यापन के एंट्री दी थी, जो कि सराय एक्ट के नियमों का सीधा उल्लंघन है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी लापरवाही बरते जाने की बात सामने आई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।24 घंटे में 3 गिरफ्तारियांपुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की।मुख्य आरोपी सोफियान निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी को हरिद्वार के सिंहद्वार फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया।होटल के मैनेजर वैभव गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।होटल के संचालक राहुल अग्रवाल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।होटल के बाहर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चाघटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग होटल गंगा इन के बाहर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने होटल के बाहर प्रदर्शन किया और होटल में तोड़फोड़ की। भीड़ होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही थी।मौके पर पहुंची पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।होटल का लाइसेंस होगा निरस्तहोटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को देखते हुए ऋषिकेश पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। बिना आईडी के नाबालिग को कमरा देना और सुरक्षा मानकों का पालन न करना सराय एक्ट का उल्लंघन है। इसी आधार पर पुलिस ने होटल गंगा इन का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त करने के लिए SDM ऋषिकेश को रिपोर्ट भेज दी है।महिला आयोग ने लिया संज्ञानउत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।फिलहाल पीड़िता का उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। Post Views: 1 Post navigationउत्तराखंड में Flood का कहर, 12 की Death, 172 Road Closed