केदारताल ट्रेक में बर्फबारी और हिमस्खलन से 8 लोग लापता, पांचवें दिन फिर शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान; टेंट और सामान बरामद

केदारताल ट्रेक में बर्फबारी और हिमस्खलन से 8 लोग लापता, पांचवें दिन फिर शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान; टेंट और सामान बरामद
Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित केदारताल ट्रेक पर खराब मौसम, भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के चलते सात ट्रैकर्स और एक स्थानीय गाइड समेत आठ लोग लापता हैं। पिछले कई दिनों से जारी खोज एवं बचाव अभियान को सोमवार को खराब मौसम के कारण रोकना पड़ा था। मंगलवार सुबह मौसम में कुछ सुधार होने के बाद एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की टीमों ने एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

प्रशासन के अनुसार, 27 अक्टूबर को 13 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। इस दल में सात ट्रैकर्स और छह सहायक कर्मचारी शामिल थे। दल को 29 अक्टूबर तक वापस लौटना था, लेकिन अचानक मौसम खराब होने, भारी बर्फबारी और रास्ते में कई स्थानों पर हिमस्खलन होने के कारण उनकी वापसी का रास्ता बंद हो गया।

30 अक्टूबर को ट्रैकिंग एजेंसी को सूचना मिली कि दल के सदस्य कच्ची ढांग के आसपास खराब मौसम के कारण फंसे हुए हैं और उन्हें सहायता की आवश्यकता है। इसके बाद रास्ता खोलने के लिए पोर्टर्स और गाइड की टीम भेजी गई। बचाव अभियान के दौरान तीन पोर्टर्स और एक कुक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाकी आठ लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और सामान

रेस्क्यू अभियान के दौरान सोमवार को करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर कच्ची ढांग क्षेत्र के आसपास टेंट, बैग और अन्य सामान बरामद हुआ। इससे लापता दल के संभावित ठिकाने को लेकर उम्मीद जगी है। हालांकि, बरामद सामान के आधार पर लापता लोगों की वास्तविक स्थिति या लोकेशन की पुष्टि नहीं हो सकी है।

मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को रेस्क्यू टीम की ओर से अभियान दोबारा शुरू होने की सूचना दी गई। एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की विशेषज्ञ टीमें दुर्गम क्षेत्र में खोजबीन कर रही हैं। भारी बर्फ, फिसलन भरे रास्ते और हिमस्खलन प्रभावित हिस्सों के कारण बचावकर्मियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के हैं लापता ट्रैकर्स

लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के बांकेुरा जिले के पांच युवक शामिल हैं। इनके नाम तपस बाउरी, रतन घोष, रिंटू मंडल, उदय घोष और मनोज खवास बताए गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की दो महिला ट्रैकर्स वर्तिका वर्मा और दीपिका वर्मा भी लापता हैं। आठवें सदस्य की पहचान उत्तरकाशी निवासी 25 वर्षीय स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा के रूप में हुई है।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी पांचों युवकों के लापता होने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरक