रुद्रप्रयाग के जखोली में दर्दनाक हादसा, ईको वाहन खाई में गिरने से 3 की मौत, 5 घायल

रुद्रप्रयाग के जखोली में दर्दनाक हादसा, ईको वाहन खाई में गिरने से 3 की मौत, 5 घायल
Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा जखोली क्षेत्र में अर्जुन बैंड के समीप हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रहा ईको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

जानकारी के अनुसार, ईको वाहन संख्या UK13TA-4410 रविवार 22 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे कुरछोला से जखनोली (जखोली) की ओर जा रहा था। वाहन में बारात में शामिल लोग सवार थे। अर्जुन बैंड के समीप अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत

दुर्घटना में वाहन चालक विजय सिंह पंवार उर्फ नत्थू (41), बसंती देवी (52) और सुनीता देवी (35) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

पांच घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

हादसे में सतपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं शिवानी (15), दिव्यांशी (13), अंजलि (26) और सुमीता भी घायल हुई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं।

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से खाई में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पहाड़ी मार्ग पर हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। शादी समारोह से लौट रहे लोगों के साथ हुए हादसे ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

रिपोर्ट: अजय सेमल्टी / HIMALAVANI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *