नई दिल्ली, 10 अप्रैल | दैनिक प्रभातवाणी
Lyne Originals ने बजट ऑडियो सेगमेंट में अपने नए TWS ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन नए ईयरबड्स की कीमत ₹599 रखी है, जिससे यह एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए एक किफायती विकल्प बन गया है।
कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए Lyne Originals Startup 57 TWS Earbuds को स्टूडियो-क्वालिटी साउंड, लंबी बैटरी बैकअप और स्टेबल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। इन ईयरबड्स में गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी मोड और बेहतर कॉलिंग अनुभव के लिए नॉइज़ कंट्रोल फीचर भी दिए गए हैं।
कंपनी के अनुसार नए ईयरबड्स में
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- लंबी बैटरी बैकअप
- लो-लेटेंसी गेमिंग मोड
- क्लियर कॉलिंग सपोर्ट
- बजट-फ्रेंडली डिजाइन
जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
Lyne Originals ने बताया कि ये ईयरबड्स ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बजट ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए इस नए गैजेट को लॉन्च किया है।
लॉन्च के बाद ₹1000 से कम कीमत वाले TWS ईयरबड्स सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है।
