देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष जंगलों की आग ने सरकार और वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गर्मी बढ़ने के साथ ही राज्य के विभिन्न वन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस फायर सीजन में अब तक 394 से अधिक वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 331 हेक्टेयर से ज्यादा वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर आग ने जंगलों के साथ-साथ वन्यजीवों और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने अब वनाग्नि रोकने के लिए सख्त और नई रणनीति तैयार की है।
उत्तराखंड में बढ़ी जंगलों की आग की घटनाएं, सरकार ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान