देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है। जहां ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्मी और लू लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
उत्तराखंड में मौसम का दोहरा प्रहार: पहाड़ों में बारिश और बिजली का खतरा, मैदानों में भीषण लू से बढ़ी परेशानी