देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और आने वाले घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बेहद आक्रामक रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में बर्फबारी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, कई जिलों में भारी बारिश का खतरा