उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना के दौरान पुलिस और आईटीबीपी जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह घटना बिशनपुर, मनेरी क्षेत्र के पास हुई, जहां एक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और आईटीबीपी जवानों ने बिना समय गंवाए घायल युवक की मदद कर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।
गंगोत्री हाईवे पर घायल युवक की पुलिस और आईटीबीपी जवानों ने बचाई जान, पेश की मानवता की मिसाल