नैनीताल जिले के भवाली-सेनिटोरियम रातीघाट बाईपास मार्ग पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। ढैला गांव के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार पांच पर्यटकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।
भवाली-सेनिटोरियम बाईपास पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; एक ही परिवार समेत पांच पर्यटकों की