उत्तराखंड के चमोली जनपद में हिमालय की ऊंची बर्फीली चोटियों के बीच स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए विधिवत रूप से खोल दिए गए। सुबह विशेष पूजा-अर्चना, अरदास और गुरुबाणी के बीच कपाट खुलते ही पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने “जो बोले सो निहाल” के जयकारों के साथ पवित्र धाम में माथा टेककर यात्रा सीजन की शुरुआत की। इसके साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं।
हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुई पवित्र यात्रा