Spread the loveदेहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के आठ जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून समेत मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के अचानक बदलने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है। बुधवार को देहरादून के कई इलाकों में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला। आसमान में घने बादल छाने के बाद दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया और कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव के बीच देहरादून में एसपी सिटी कार्यालय परिसर में एक विशाल पेड़ भी गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास लोग सुरक्षित दूरी पर थे और बड़ा हादसा टल गया। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी जताई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से आंधी और बिजली चमकने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को खुले स्थानों, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। रिपोर्ट: अजय सेमल्टी / HIMALAYAVANI Post Views: 2 Post navigation SIR पर उत्तराखंड में सियासत तेज, कांग्रेस ने लगाया 13.89 लाख वोटरों के नाम काटने का आरोप