Uttarakhand बना 98% Literacy वाला State, CM Dhami ने Digital Education पर दिया जोर

Uttarakhand बना 98% Literacy वाला State, CM Dhami ने Digital Education पर दिया जोर
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड ने साक्षरता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते राज्य ने 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता दर हासिल की है। इस उपलब्धि को उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साक्षरता का अर्थ केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नागरिकों को बदलती तकनीक और आधुनिक जरूरतों के अनुरूप सक्षम बनाना भी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में Digital Literacy, Financial Literacy और Health Awareness पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

Digital Literacy के तहत लोगों को स्मार्टफोन, इंटरनेट, ऑनलाइन सरकारी सेवाओं और Cyber Security की बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिक भी डिजिटल माध्यमों से सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

इसी तरह Financial Literacy के माध्यम से लोगों को Banking, UPI, Digital Payment, बचत योजनाओं और Online Fraud से बचाव की जानकारी देने की जरूरत है। डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ साइबर ठगी से बचाव के लिए वित्तीय जागरूकता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Health Awareness भी साक्षरता के अगले चरण का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। नागरिकों को पोषण, स्वच्छता, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक जागरूक और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में दूरस्थ गांवों तक शिक्षा और जागरूकता पहुंचाना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता का आंकड़ा राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अब चुनौती इस उपलब्धि को Digital, Financial और Health Literacy से जोड़कर आम नागरिक के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने की है।

रिपोर्ट: अजय सेमल्टी / HIMALAYAVANI