Uttarakhand Voter List में बड़ा बदलाव, SIR के बाद 17 लाख से ज्यादा नाम Deleted

Uttarakhand Voter List में बड़ा बदलाव, SIR के बाद 17 लाख से ज्यादा नाम Deleted
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR) के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। जनवरी 2025 से अगस्त 2026 के बीच राज्य में 17.05 लाख से अधिक नाम हटाए गए, जबकि करीब 4.34 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इस प्रक्रिया से पहले राज्य में करीब 84.29 लाख पंजीकृत मतदाता थे। पुनरीक्षण और नामों के संशोधन के बाद मतदाताओं की संख्या 71.58 लाख रह गई है।

नाम हटाए जाने के पीछे प्रमुख कारण ASDD श्रेणी बताई गई है। इसमें ऐसे मतदाता शामिल हैं जो अनुपस्थित पाए गए, दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम पर Duplicate Voter Card दर्ज था।

चुनाव आयोग की ओर से अब उन लोगों को राहत देने के लिए Special Camp लगाए जा रहे हैं, जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। 8 से 10 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में मतदाता अपनी Entry चेक कर सकते हैं और नाम नहीं होने की स्थिति में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक BLO यानी Booth Level Officers घर-घर जाकर उन मतदाताओं का Physical Verification करेंगे, जिनके नाम सूची से हटाए गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र मतदाता गलती से मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।

यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हट गया है, तो वह Form 6 के माध्यम से दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया के बीच मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे अपनी Voter Entry जरूर जांचें। खासकर ऐसे लोग जिनका पता बदला है, परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हुई है या जिनके नाम से संबंधित कोई गड़बड़ी है, वे समय रहते अपने रिकॉर्ड की जांच कर लें।

रिपोर्ट: अजय सेमल्टी / HIMALAYAVANI