Spread the loveडोईवाला। उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र के सिमलास ग्रांट गांव निवासी 25 वर्षीय सैन्य जवान आकाश चौहान का मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में निधन हो गया। कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात आकाश चौहान फुटबॉल खेलते समय जंगली बायसन (Bison) के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आकाश चौहान की असामयिक मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव सिमलास ग्रांट और पूरे डोईवाला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। महज 25 वर्ष की उम्र में देश की सेवा कर रहे जवान के निधन से परिवार और क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। परिवार के इकलौते बेटे थे आकाश जानकारी के अनुसार, आकाश चौहान अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में रहने वाले लोग और परिचित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। एक युवा बेटे को खोने का दर्द पूरे क्षेत्र के लोगों को भावुक कर रहा है। फुटबॉल खेलते समय हुआ Bison का हमला बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में आकाश चौहान फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान एक जंगली बायसन ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। CM समेत जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख जवान के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। Sainik Honour के साथ होगी अंतिम विदाई आकाश चौहान के पार्थिव शरीर को उनके गृह क्षेत्र डोईवाला लाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। क्षेत् Post Views: 8 Post navigation डोईवाला के तरली जौली में आबादी में घुसा हाथी, ग्रामीण की पक्की चाहरदीवारी तोड़ी; दहशत में लोग डोईवाला में फर्जी RPF अधिकारी गिरफ्तार, नीली बत्ती लगी अर्टिगा से झाड़ रहा था रौब