Spread the loveडोईवाला। डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र के जंगलों में आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग को इस छापेमारी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम को लंबे समय से लालतप्पड़ के जंगलों में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर आज टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। 20 लीटर शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने मौके से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए जंगलों में छिपाकर रखे गए करीब 200 किलोग्राम लहन को भी बरामद किया गया, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। लहन को ड्रमों में जमीन में गाड़कर रखा गया था। आरोपी फरार, तलाश जारी आबकारी विभाग की टीम के पहुंचने की भनक लगते ही अवैध शराब कारोबार में लिप्त आरोपी घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की छापेमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की है। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं अवैध शराब बनने या बिकने की सूचना मिले तो तुरंत आबकारी विभाग को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। Post Views: 7 Post navigation Doiwala Police Action: तमंचे पर स्कूटी लूटने वाले 2 गिरफ्तार Uttarakhand में MBBS Admission Scam, चार फर्जी डॉक्टरों के एडमिशन Cancel