देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी बदल दी है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले की विवेचना सिटी सर्किल (पटेलनगर) से हटाकर एसपी देहात जया बलूनी को सौंप दी है। बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी के बाद संगठन के विरोध और पुलिस पर लगाए गए आरोपों के बीच यह फैसला लिया गया है।
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। लूट की घटना के साथ ही पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की भी जांच होगी। यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
महंत इंद्रेश अस्पताल के पास हुई थी 14 लाख की लूट
पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में महंत इंद्रेश अस्पताल के पास प्रॉपर्टी डीलर राजेश कुमार सोनी और उनके एक परिचित के साथ लूट की वारदात हुई थी। आरोप है कि बदमाशों ने पहले स्कूटी से उनकी कार को टक्कर मारी और इसके बाद विवाद शुरू कर दिया।
विवाद के दौरान आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 14 लाख रुपये होने की बात सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
सिद्धांत बडोनी समेत सात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख सिद्धांत बडोनी समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से नकदी भी बरामद की गई है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद मामले ने नया राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया।
गिरफ्तारी के विरोध में SSP कार्यालय पर प्रदर्शन
सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ल
