देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड में धर्मांतरण से जुड़े मामलों पर अब प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद ऊधमसिंहनगर पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जिले में कथित रूप से गरीब और भोले-भाले लोगों को लालच, डर और प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट कहा है कि धर्मांतरण और गरीबों के शोषण जैसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ऊधमसिंहनगर में धर्मांतरण मामले पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार