Spread the love

उत्तरकाशी। गंगोत्री-गोमुख ट्रेक पर 25 सितंबर को बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र से आए 65 वर्षीय पर्यटक राम कुमार हनुमान गुप्ता चिरबासा से आगे कच्चीढांग के पास पैर फिसलने के बाद करीब 130 मीटर गहरी खाई में गिर गए, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार हादसा 25 सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और स्थानीय पोर्टरों की टीम मौके पर पहुंची और लापता पर्यटक की तलाश शुरू की। हालांकि, अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा।

शनिवार सुबह SDRF, वन विभाग, पुलिस, नेपाली पोर्टरों और स्थानीय पोर्टरों की करीब 18 सदस्यीय टीम ने दोबारा सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम चिरबासा से नदी किनारे तक के क्षेत्र में लापता पर्यटक की तलाश कर रही है।

लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू टीम को तलाशी अभियान में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल लापता पर्यटक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पर्यटक के साथ आए चार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रशासन, SDRF, पुलिस और वन विभाग की टीमें लगातार रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

रिपोर्ट: अजय सेमल्टी / HIMALAYAVANI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *