Spread the loveदेहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहनी रोड से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार पाटल (पाठल) से वार कर हत्या कर दी। वारदात 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे की है।बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटा था घरजानकारी के अनुसार आरोपी रामजी पाल (38 वर्ष) पुत्र छिटाई पाल, निवासी ग्राम आदिलपुर, थाना कुमारगंज, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश अपने परिवार के साथ 4/4 मोहनी रोड स्थित दीपक भसीन के मकान के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। वह कुछ समय पहले ही देहरादून आया था।पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह रामजी अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा था। इसी दौरान उसकी पत्नी सोनू पाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था, जिसको लेकर पिछले 2-3 दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।विवाद बढ़ने पर आवेश में आकर रामजी ने कमरे के पास रखी धारदार पाटल से अपनी पत्नी के गले पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से सोनू पाल की मौके पर ही मौत हो गई।खुद ही थाने पहुंचा आरोपीहत्या के बाद आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल हथियार को घर के पास झाड़ियों में फेंक दिया और खुद आराघर पुलिस चौकी पहुंच गया। चौकी पहुंचकर उसने पुलिसकर्मियों के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा – “मैंने अपनी पत्नी को मार डाला।” पुलिस को जानकारी देते हुए वह फूट-फूटकर रोने लगा।पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की कार्रवाईसूचना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए डालनवाला कोतवाली पुलिस आरोपी को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक महिला का शव पड़ा था, जिसके चेहरे और गले पर गहरे घाव के निशान थे।पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में हत्या का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाटल बरामद कर लिया गया है।पुलिस सत्यापन पर उठे सवालइस मामले में पुलिस सत्यापन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि जिस कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में आरोपी परिवार रह रहा था, वहां रहने वाले परिवार का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। हत्या के बाद जब पुलिस ने मकान मालिक से पहचान पत्र मांगे तो वह उपलब्ध नहीं करा पाया। पुलिस अब मकान मालिक की लापरवाही की भी जांच कर रही है। Post Views: 6 Post navigationरुड़की में सनसनीखेज डबल मर्डर: रक्षाबंधन से 2 दिन पहले भाई ने 2 सगी बहनों को 15 मिनट में मारा, जीजा घायल देहरादून में भाजपा नेता को जिंदा जलाने की कोशिश, कैफे में घुसकर 5 बदमाशों ने किया तांडव, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा