Spread the love

नैनीताल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस और STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 31 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई। काठगोदाम पुलिस और STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम और संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम चरस बरामद की गई। तस्करी में प्रयुक्त बताई जा रही स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 भी पुलिस ने बरामद की है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट: अजय सेमल्टी / HIMALAYAVANI