Spread the love

डोईवाला, देहरादून। मंगलवार को डोईवाला के थानो चौक पर हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट टैक्सी के रूप में संचालित इनोवा कार ने सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को टक्कर मार दी।

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान ग्राम सनगांव, भगवानपुर निवासी वृद्ध महिला के रूप में बताई गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद रानीपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक से संबंधित जानकारी जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: अजय सेमल्टी / HIMALAYAVANI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *